ग्राम विकास अधिकारी क्या होता है: गांव में रहने वाले लोगों का जीवन आसान और बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार कोशिश करती रहती है। इसके कारण ही गांव में सरकारी स्कूल, अस्पताल बनाए जाते हैं और खेती किसानी से जुड़ी नई-नई तकनीकी पहुंचाई जाती है। यह सारे सरकारी कार्य ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के द्वारा किए जाते हैं।
तो दोस्तों अगर आप भी ग्राम विकास अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल मैं हम बताने वाले हैं कि ग्राम विकास अधिकारी क्या होता है, ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने, VDO का क्या काम होता है? VDO बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? और ग्राम विकास अधिकारी की सैलरी कितनी होती है?
ग्राम विकास अधिकारी क्या होता है?
सरकार द्वारा गांव के हित या विकास के लिए निर्मित योजनाओं को लागू करने और उनमें बदलाव करने के लिए एक सरकारी कर्मचारी होता है, जिसे ग्राम विकास अधिकारी कहते हैं। इसे VDO भी कहते है VDO का फुल फॉर्म Village Development Officer होता है।
VDO Kya Hota hai
सरकार के द्वारा ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बनाई गई योजनाओं का क्रियान्वयन करने और लागू करने वाला सरकारी अफसर VDO होता है। इस काम के लिए यह सरपंच की मदद ले सकता है। VDO के अंतर्गत एक से अधिक गांव आते हैं। ये पटवारी से काफी मिलता झुलता पद है।
ग्राम विकास अधिकारी का काम क्या होता है?
ग्राम विकास अधिकारी को सरकार के द्वारा निम्नलिखित काम दिए जाते हैं:
- सरपंच के साथ मिलकर विकास कार्यों की रूपरेखा बनाना।
- विकास कार्यों की समीक्षा और निगरानी करना।
- सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचाना
- ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के कार्यों को सुपरवाइज करना।
- गांव में स्वच्छता, पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करवाना।
- खाद बीज जैसी कृषि जरूरतों की व्यवस्था करवाना।
- जन्म, मृत्यु, विवाह अन्य रिकॉर्ड का रखरखाव।
ग्राम विकास अधिकारी की योग्यता
ग्राम विकास अधिकारी के लिए हर राज्य में अलग-अलग योग्यताएं होती है। लेकिन कुछ योग्यताएं ऐसी है जो हर राज्य में सम्मान होती है।
- ग्राम विकास अधिकारी के लिए आपका 12वी पास होना जरूरी है
- किसी भी विषय की बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- कंप्यूटर मे डिप्लोमा भी होना चाहिए।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के लिए आपके पास दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट भी होनी चाहिए।
ग्राम विकास अधिकारी कैसे बनें?
ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए 12वीं में 60% अंक के साथ उतीर्ण होना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का नोटिफिकेशन निकलता है। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक कार्य के लिए ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति की जाती है।
अगर आप योग्यताएं पूरी करते हैं तो ग्राम विकास अधिकारी (VDO) बनने के लिए आपको निम्न चरणों से गुजरना होगा:
- VDO Online Form भरना होगा।
- VDO Written Exam पास करना होगा।
- फिर VTO इंटरव्यू पास करना होगा।
अगर आप यह तीनों काम कर लेते हैं, तो इसके बाद में आपको ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है और अंततः आप ग्राम विकास अधिकारी बन जाते है।
ग्राम विकास अधिकारी की आयु सीमा
ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए आपकी उम्र 18 से लेकर 40 साल की बीच होनी चाहिए। जैसे हर राज्य में वर्गों के अनुसार छूट दी जाती है। SC, ST और PWD वालों को पाँच साल के लिए अधिक छूट दी गई है तथा OBC वालों को तीन साल के लिए छूट दी गई हैं।
ग्राम विकास अधिकारी Exam Pattern
ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा के लिए सबसे पहले Written Exam होता हैं, जो राजस्थान में 300 नंबर का तो मध्यप्रदेश में 200 नंबर का होता हैं। हर राज्य में इसका अलग अलग पैटर्न होता है।
विषय | प्रश्न प्रतिशत |
हिंदी | 33% |
जनरल इंटेलीजेंस | 33% |
गणीत | 33% |
VDO का पेपर तीन भाग मे बांटा रहता हैं जिसमें हिंदी, जनरल इंटेलीजेंस और गणीत के सवाल पूछे जाते हैं। अगर इन विषयों में आप की पकड़ अच्छी है तो आप आसानी से ग्राम विकास अधिकारी (VDO) बन सकते है।
ग्राम विकास अधिकारी की सैलरी
ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी 06 ग्रेड पे में आती है, और ग्राम विकास अधिकारी की सैलरी उनके राज्य के अनुसार होती है| लेकिन फिर भी अगर हम सामान्य सैलरी की बात करें तो यह ₹21,500 प्रति महीना तक होती है।
इसके अलावा कुछ पैसे आपको अलग से मिलते हैं जो DA, HRA और hard duty के रूप मैं आपको मिलते हैं जिन्हें सामान्य भाषा में भत्ता के नाम से जाना जाता है।
>> ये भी जरुर पढें: