Connect with us

Finance

Bank Loan Settlement in Lok Adalat: लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है

Published

on

Bank Loan Settlement in Lok Adalat

Bank Loan Settlement in Lok Adalat: आपने कोई भी लोन लिया है, और उस लोन का भुगतान करने में असमर्थ है, तो आप लोन सेटलमेंट करवा सकते है। लोन सेटलमेंट के लिए आप लोक अदालत की मदद ले सकते है। लोन सेटलमेंट के लिए आपको सबसे पहले बैंक जाना पड़ता है, जो आपके अनुरोध पर लोन सेटलमेंट की प्रक्रिया को शुरू करते है। इसे वन टाइम सेटलमेंट यानी OTS भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया में कर्जदार को सिर्फ प्रिंसिपल अमाउंट चुकाना पड़ता है। और ब्याज, पेनल्टी और अन्य चार्ज को आंशिक या पूर्ण रूप से माफ कर दिया जाता है।

लोक अदालत लोन सेटलमेंट में काफी महत्वपूर्ण योगदान देती है। इस लेख में, हम जानेंगे कि बैंक लोन सेटलमेंट के मामलों में लोक अदालत में समाधान कैसे होता है। यह प्रक्रिया कैसे काम करती है और कैसे बैंक और उधारकर्ता दोनों के बीच विवाद को आपसी सहमति से निपटाया जाता है।

लोन सेटलमेंट क्या है?

यदि आप किसी कारणवश अपने लोन का भुगतान करने में असमर्थ है, तो ऐसी स्थिति में बैंक आपको लोन सेटलमेंट  की सलाह देता है। इसे वन टाइम सेटलमेंट (OTS) भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें आपको एक बार में पूरा प्रिंसिपल अमाउंट देना पड़ता है। इसके बाद आपका लोन से पीछा छूट जाएगा। लोन सेटलमेंट में बैंक आपके इंटरेस्ट अमाउंट, पेनल्टी और अन्य चार्ज को आंशिक या पूर्ण रूप से माफ कर सकती है।

लोन सेटलमेंट करवाने के काफी सारे नुकसान भी होते हैं, इसलिए लोन सेटलमेंट से पहले अच्छे से सोचना चाहिए। अगर आप पक्का लोन सेटलमेंट करवाना चाहते है, तो इसके लिए आपको बैंक को सही कारण बताना होगा। इसके बाद यदि बैंक चाहे तो वह लोन सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इसमें बैंक और कस्टमर समझौते की रकम तय करती है।

कई बार इस समझौते के लिए हमें लोक अदालत की भी सहायता लेनी पड़ती है। लोक अदालत की मदद से आप अपने लोन का सेटलमेंट करवा सकते है। ध्यान दे कि लोन सेटलमेंट के बाद आपका लोन पूरी तरह से बंद हो जाएगा,  लेकिन इससे आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाएगा। और दोबारा आप किसी भी बैंक से लोन नहीं ले सकते है।

बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है?

लोन सैटलमेंट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें आपको केवल लोन की मूल राशि का भुगतान करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में आपको ब्याज, पेनल्टी और अन्य चार्ज से छुटकारा मिल जाता है।

लोन सेटलमेंट के लिए आपको सबसे पहले बैंक जाना होगा, और बैंक मैनेजर को लोन का भुगतान न करने का सही कारण बताना होगा। अगर आपका कारण बिल्कुल सही होता है, तो बैंक आपके साथ लोन सेटलमेंट की प्रक्रिया को शुरू कर देगी। इस प्रक्रिया बैंक आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी लेगी। इसके बाद सब कुछ सही होने पर बैंक आपके साथ लोन सेटलमेंट के लिए एक समझौता करेगी।

इस समझौते में आपकी सहमति के आधार पर बैंक आपके लोन का सेटलमेंट कर देगी। इसके बाद तय की गयी राशि का भुगतान करके लोन से छुटकारा पा सकते है।

लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है (Bank Loan Settlement in Lok Adalat)

लोन सेटलमेंट के लिए आप बैंक में जा सकते है, और अपना लोन सेटल करवा सकते है। लेकिन कई बार कुछ बैंक लोन सेटलमेंट के दौरान आपसे काफी बड़ी रकम मांगते है। और अगर आप लोन का भुगतान नही करते हैं, तो बैंक वाले आपको काफी ज्यादा परेशान करने लगते है। ऐसे में आप लोक अदालत में जा सकते है।

लोक अदालत में जाने से आपको काफी सारे फायदे मिलेंगे। मतलब आपको लोक अदालत में अपील करने के लिए वकील को फीस देने की जरूरत नही होती है, और न ही कोर्ट की फीस देनी पड़ती है। लोक अदालत में आपका मुकदमा कुछ ही घंटों में पूरा कर दिया जाएगा। लोक अदालत में आपकी आर्थिक स्थिति के आधार पर अदालत बैंक के साथ आपका समझौता करवाती है।

लोक अदालत में जो भी राशि निश्चित होती है, आपको केवल उसी राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद बैंक वाले आपको दोबारा कभी भी परेशान नही करेंगे। इस अदालत में एक बार फैसला होने के बाद बैंक वाले फैसले के विरुद्ध नही जा सकते है। इस तरह लोक अदालत में अनेक तरह के लोन सेटलमेंट कुछ ही समय में होते है।

उधारकर्ताओं के लिए लोक अदालतों के लाभ

अगर आपने किसी भी प्रकार का लोन लिया है, और आप लोन का भुगतान करने में असमर्थ है। और बैंक वाले आपको बार-बार परेशान कर रहे है, तो ऐसे आप लोन सेटलमेंट की तरफ जा सकते है। लोन सेटलमेंट के लिए आप लोक अदालत में अपील कर सकते है। लोक अदालत में अपील करने से आपको काफी सारे फायदे मिलेंगे, जैसे-

  • वकील की फीस नहीं देनी पड़ती है।
  • कोर्ट की फीस नहीं लगती है।
  • यहां पर मामले की सुनवाई बहुत जल्दी होती है।
  • इसमें किसी भी पार्टी को सजा नहीं होती है।
  • इसमें फैसले के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती है।

ऋणदाताओं के लिए लोक अदालतों के लाभ

लोक अदालत से ऋणदाताओं को भी फायदा मिलता है, मतलब इससे ऋणदाताओं को शीघ्र विवाद का समाधान हो जाता है। और उनकी लागत में बचत भी हो जाती है। लोक अदालत से ऋणदाता के समय और संसाधन दोनों की बचत हो जाती है। इससे ऋणदाताओं और उधारकर्ताओं के बीच मजबूत संबंधों को भी बढ़ावा मिलता है।

अंततः ऋणदाताओं को लोक अदालतों से निम्नलिखित फायदे हैं-

  • लोन संबंधित विवादों का कुशलतापूर्वक निवारण,
  • कम कानूनी खर्चो में मामले का निपटान,
  • उधारकर्ताओं के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखना,
  • समग्र परिचालन दक्षता में वृद्धि आदि।

लोन सेटलमेंट के फायदे

लोन सेटलमेंट करने से निम्नलिखित फायदे हैं-

  • इससे लोन पूरी तरह क्लोज हो जाता है।
  • लोन सेटलमेंट के बाद बैंक बिल्कुल भी परेशान नहीं करती है।
  • लोन सेटलमेंट में हमें केवल मूल राशि का ही भुगतान करना पड़ता है।
  • इसमें ब्याज, पेनल्टी और अन्य चार्ज को आंशिक या पूर्ण रूप से माफ कर दिया जाता है।
  • लोन सेटलमेंट में हम कम राशि का भुगतान करके लोन से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है।

लोन सेटलमेंट के नुकसान

लोन सेटलमेंट करने पर आपके लिए एक बार मुसीबत खत्म हो जाती है। लेकिन इसके बाद आपको काफी सारे नुकसान का सामना करना होगा। लोन सेटलमेंट एक अच्छी बात नहीं है, क्योंकि इससे आपको भविष्य में काफी सारे नुकसान होंगे। जैसे-

  • लोन सेटलमेंट से हमारा सिबिल स्कोर काफी ज्यादा खराब होता है।
  • यह लोन क्लोजर की तरह बिल्कुल भी नहीं है।
  • लोन सेटलमेंट के बाद हम 7 साल तक किसी भी बैंक या लोन संस्थान से लोन नहीं ले सकते है।
  • अगले सात सालों तक हमारी सिबिल क्रेडिट रिपोर्ट पर सेटल्ड लोन का टैग लग जाएगा।

इन्हें भी जरुर पढें:

FAQs- Bank Loan Settlement in Lok Adalat

Q1. क्या अपने लोन सेटलमेंट के लिए लोक अदालत जा सकता हूँ?

उत्तर: हां, आप लोन सेटलमेंट के लिए लोक अदालत में जा सकते है। अगर आप सच में अपने लोन का भुगतान नहीं कर सकते है, और आपके सही कारण है, तो आप आराम से लोक अदालत में लोन सेटलमेंट के लिए अपील कर सकते है। और लोक अदालत में कुछ ही समय में आपका मुकदमा पूरा हो जाएगा।

Q2. लोन सेटलमेंट की प्रक्रिया में क्या होता है?

उत्तर: जब आप लोन सेटलमेंट के लिए बैंक में जाते है, तो बैंक आपके कारण की पूरी तरह जांच करती है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति सच में खराब है, और आप लोन का भुगतान नहीं कर सकते है, तब बैंक लोन सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू करती है। इस प्रक्रिया में दोनों पक्षों के बीच एक समझौता होता है, और एक राशि तय होती है। इसके बाद उधारकर्ता को उस राशि का भुगतान करना पड़ता है।

Q3. लोन सेटलमेंट के बाद क्या होता है?

उत्तर: लोन सेटलमेंट के बाद हमें काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। मतलब लोन सेटलमेंट के बाद हमारा क्रेडिट स्कोर बहुत ज्यादा खराब हो जाता है। और इससे 7 सालों तक हमारे सिबिल क्रेडिट रिपोर्ट पर सेटल्ड लोन का टैग लग जाता है, जिससे हम किसी भी बैंक या लोन संस्थान से आसानी से लोन नहीं ले सकते है।

Q4. वन टाइम सेटलमेंट क्या होता है?

उत्तर: वन टाइम सेटलमेंट को लोन सेटलमेंट भी कहा जाता है, क्योंकि इस प्रक्रिया में एक बार सेटलमेंट करके हम अपने लोन को बंद कर सकते है।

Q5. लोक अदालत में आवेदन कैसे करें?

उत्तर: लोन सेटलमेंट के लिए लोक अदालत में आवेदन करना काफी आसान है। इसके लिए आपको एक आवेदन पत्र लिखना होगा, जो डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को लिखा जाएगा। एप्लिकेशन लिखने के बाद आपको यह एप्लिकेशन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को देनी है, जब लोक अदालत खुलती है। आप यह एप्लिकेशन पहले नहीं दे सकते है।

Conclusion – लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है

इस आर्टिकल में, मैने बताया कि आप कैसे लोक अदालत में अपना बैंक लोन सेटलमेंट कर सकते है। बैंक लोन सेटलमेंट करना कोई ज्यादा मुश्किल काम नही हैं, बशर्ते आपके पास लोन सेटलमेंट के लिए सही और ठोस कारण होना ज़रूरी है। अन्यथा आपके लोन सेटलमेंट में दिक्कत आ सकती है। ध्यान दे कि लोन सेटलमेंट से पहले अच्छी तरह से ज़रूर सोचे, क्योंकि इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा। और फिर आपको 7 सालों तक लोन लेने में काफी सारी मुशीबतों का सामना करना पड़ेगा।

उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको सभी ज़रूरी जानकारी मिली होगी। कृपया इस आर्टिकल को ऐसे लोगों के साथ शेयर करें जो जानना चाहते है कि लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है?

PNB FD Scheme
Finance17 mins ago

PNB FD Scheme 2024 | बंपर रिटर्न के लिए इस स्कीम में निवेश करें

PMEGP Loan Yojana
Finance1 day ago

PMEGP Loan Yojana Apply Online 2024 | ऐसे मिलेगा 50 लाख का लोन

Bakri Palan Loan Subsidy
Govt Scheme2 days ago

बकरी पालन लोन सब्सिडी योजना 2024 (UP Bakri Palan Loan Subsidy)

Muthoot Fincorp Gold Loan
Finance3 days ago

Muthoot Fincorp Gold Loan कैसे लें, योग्यता, ब्याज दरें जानें सारी जानकारी

GST Inspector Kaise Bane
Job5 days ago

GST Inspector Kaise Bane | कैसे बने जीएसटी ऑफीसर, योग्यता, सैलरी की पूरी जानकारी

Post Office FD
Finance6 days ago

Post Office FD – ऐसे करें घर बैठे अप्लाई पोस्ट ऑफिस एफडी के लिए

KMDC Loan Online Apply 2024
Finance7 days ago

KMDC Loan Online Apply 2024 | स्टूडेंट को पढ़ाई के लिए मिलेगा ₹300000 तक का लोन

Anganwadi Vacancy 2024
Job7 days ago

Anganwadi Vacancy 2024 | महिलाओं के लिए खुशखबरी, आंगनवाड़ी में निकली बंपर भर्ती

Govt Scheme1 week ago

महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करें : ऐसे चेक करे, इस महीने की क़िस्त

Mera IP Address Kya Hai
Technology1 week ago

Mera IP Address Kya Hai: मेरा आईपी एड्रेस क्या है? इस ट्रिक से 2 मिनट में पता करें

Free mobile Yojana 2024
Govt Scheme4 weeks ago

Free Mobile Yojana 2024: फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

ladli behna yojana 2024
Govt Scheme4 weeks ago

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना में महिलाओं को मिल रहे 1250 रुपये हर महीने, जाने पूरी जानकारी

Govt Scheme4 weeks ago

Maharashtra Ration Card List चेक करने की प्रक्रिया | महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

Online Birth Certificate Kaise Banaye
Govt Scheme4 weeks ago

Online Birth Certificate Kaise Banaye | जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाएं

PM Vishwakarma Yojana Loan
Govt Scheme3 weeks ago

पीएम विश्वकर्मा योजना लोन कैसे लें | PM Vishwakarma Yojana Loan Online Apply 2024

जन समर्थन लोन कैसे ले
Finance3 weeks ago

2024 मे जन समर्थन लोन कैसे ले | Jan Samarth Loan Apply Online

E-Sharm Card Balance Check 2024
Govt Scheme3 weeks ago

E-Sharm Card Balance Check 2024 | अपना ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

Video Dekhkar Paise Kamane Wala App
Earn Money Online3 weeks ago

15 Best वीडियो देखकर पैसे कमाने वाला ऐप । Video Dekhkar Paise Kamane Wala App

SBI Bank में घर बैठे अकाउंट कैसे खोले
Finance3 weeks ago

SBI Bank में घर बैठे अकाउंट कैसे खोले | अब SBI में अकाउंट खोलने के लिए बैंक जाने की जरुरत नहीं

Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana 2024
Govt Scheme3 weeks ago

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना | Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana 2024 | अब मिलेगी बेरोजगार युवाओं को नौकरी

Trending