पेड़ पौधों द्वारा निष्कासित ऑक्सीजन गैस मानव जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, पेड़ पौधों का बचाव करना ही हमारा जीवन है। वनरक्षक (Forest Guard Kaise Bane) किसी भी राज्य या देश के बड़े-बड़े जंगलों में उपस्थित पेड़-पौधों और जीव जंतुओं की रक्षा करते हैं।
इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वनरक्षक क्या होता है वनरक्षक कैसे बने? वनरक्षक बनने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए? वनरक्षक बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? वनरक्षक के लिए फिजिकल क्या होता है? वनरक्षक की सैलरी कितनी होती हैं?
वनरक्षक क्या होता है?
वनरक्षक (Forest Guard) एक प्रकार का सिपाही होता है जो अपने देश और राज्यों के वनों और वन्य जीवों की रक्षा और बचाव के लिए तैनात किए जाते है।
वनरक्षक कैसे बनें?
वैसे तो भारत के हर राज्य के लिए फॉरेस्ट गार्ड बनने की प्रक्रिया अलग अलग होती है लेकीन कुछ चरण ऐसे है जो हर राज्य में कॉमन होते है वनरक्षक बनने के लिए आपको निम्न चरणों से गुजरना होगा:
- सबसे पहले वनरक्षक भर्ती में आवेदन करना होगा।
- अगले चरण में परीक्षा देनी होगी
- परीक्षा पास करने के बाद आपका फिजिकल टेस्ट होगा
- फिर आपको मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है
- इसके बाद आपका इंटरव्यू होगा
- फिर आपको ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है
- ट्रेनिंग पूरा होने के बाद आपको वनरक्षक के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा।
वनरक्षक का सिलेबस
- सामान्य हिंदी
- सामान्य ज्ञान
- सामान्य बुध्दी
- रिजनिंग
वनरक्षक के लिए योग्यता
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आप 10th या 12th पास होने चाहिए।
- आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आयुसीमा में SC-ST वालों को 5 वर्ष की छूट मिलती है।
- OBC वालों को 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
वनरक्षक फिजिकल टेस्ट
- पुरुषों के लिए ऊंचाई 163 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुषों की छाती 78 सेंटीमीटर से 83 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुषों को 10 किलो वजन लेकर 24 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटा में पूरी करनी होगी।
- महिलाओं को 5 किलो वजन लेकर 14 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटा में पूरी करनी होगी।
- Short put के अंतर्गत महिलाओं को 3.50 मीटर और पुरुषों को 5 मीटर बॉल फेंकनी होती है।
- Long Jump के अंतर्गत महिलाओं को 2 मीटर और पुरुषों को 5 मीटर छलांग लगानी होती हैं।
- Short Jump के अंतर्गत महिलाओं को 0.70 मीटर और पुरुषों को 1.10 मीटर छलांग लगानी होती है।
वनरक्षक की सैलरी कितनी होती है?
वनरक्षक के कर्मचारियों की सैलरी 21200 से ₹70000 प्रति महीना हो सकती है। सैलरी के साथ-साथ सरकार के द्वारा वनरक्षक के कर्मचारियों को काफी पैसे भत्ते के रूप में भी दिए जाते हैं।
वनरक्षक में फिजिकल में क्या क्या होता है?
वनरक्षक के फिजिकल में हाइट और छाती नापी जाती है फिर दौड़, शॉर्ट पुट, लॉंग जंप और शॉर्ट जंप होता है।
वनरक्षक की ट्रेनिंग में क्या क्या होता है?
वनरक्षक की ट्रेनिंग में क्लासरुम में पेड़ पौधो और वन्य जीवों के बचाव करने के बारे में पढाया जाता है इसके अलावा फिल्ड वर्क जैसे पौधारोपण वगेरह भी करवाया जाता है।
>> ये भी जरुर पढें:
>> ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बनें?
आज आपने क्या सीखा?
दोस्तों वनरक्षक की नौकरी आपको पैसे के साथ साथ पुण्य भी कमाकर देती है इसलिए अगर आप पैसे कमाने के साथ साथ कुछ अच्छा काम भी करना चाहते हैं तो वनरक्षक जरुर बने।
तो दोस्तों आज हमने आपको बताया की वनरक्षक क्या होता है, वनरक्षक कैसे बने योग्यता,सैलरी आदी। अगर आपके लिए यह जानकारी मददगार साबित होती है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर कीजिए।