Connect with us

Govt Scheme

Online Birth Certificate Kaise Banaye | जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाएं

Published

on

Online Birth Certificate Kaise Banaye

Online Birth Certificate Kaise Banaye: आज के समय मे बर्थ सर्टिफिकेट भी एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जिसे सरकारी नियम के अनुसार बच्चे के जन्म के बाद 21 दिनों में बनवा लेना चाहिए। किसी बच्चे के जन्म देने के बाद उसका पहला डॉक्यूमेंट बर्थ सर्टिफिकेट होता है, जो बच्चे की जन्म तारीख को प्रमाणित करता है। आजकल कई सरकारी योजनाओं और बच्चे से जुड़े तमाम कामकाजों में जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है।

अगर आपके बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में होता है, तो उसका Birth Certificate अस्पताल में ही बन जाता है क्योंकि सरकारी अस्पताल इसके लिए अधिकृत होते है। लेकिन अन्य स्थिति में आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल में, मैं आपको बताऊंगा कि Online Birth Certificate Kaise Banaye?

तो चलिए अब मैं आपको बताता हूँ कि जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाएं?

Birth Certificate कैसे बनाएं

वर्तमान में बर्थ सर्टिफिकेट एक बहुत ज़रूरी डॉक्यूमेंट है, जिसे सरकारी नियम के अनुसार बच्चे के जन्म के 21 दिनों में बनवाना आवश्यक है। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी सरकारी हॉस्पीटल में हुआ है, तो आपको जन्म प्रमाण पत्र हॉस्पीटल से ही मिल जाएगा। क्योंकि सरकारी हॉस्पीटल बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर सकता है।

इसके अलावा अन्य स्थिति में आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है। बर्थ सर्टिफिकेट की ज़रूरत आधार कार्ड बनाने और स्कूल में एडमिशन के लिए मांगा जाता है। इसके अलावा भी जन्म प्रमाण पत्र की अनेक कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ती है।

चलिए मैं आपको बताता हूँ कि Online Birth Certificate Kaise Banaye?

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी।

  • बच्चे का हॉस्पीटल से डिस्चार्ज बुक
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदन फॉर्म और शपथ पत्र
  • राशन कार्ड या वोटर आईडी या मूल निवास प्रमाण पत्र

Online Birth Certificate Kaise Banaye, पूरी प्रक्रिया

अगर आपने अभी तक अपने बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनाया है तो चिंता करने की ज़रूरत नही है। आप अपने घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है। Rajasthan Birth Certificate Online बनाने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली की ऑफिशियल वेबसाइट “pehchan.raj.nic.in”  पर जाए।
  • वेबसाइट पर आने के बाद “आमजन – आवेदन प्रपत्र भरे” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र के विकल्प में “नए आवेदन” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको बच्चे की जानकारी देनी होगी, जैसे बच्चे का नाम,  जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता की जानकारी, हॉस्पिटल का नाम, जन आधार नंबर आदि।
  • सभी जानकारी देने के बाद फॉर्म को सबमिट करें, जिसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है। और इसके साथ आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट सलग्न करने हैं।
  • अब आपको 15 दिनों के अंदर आवेदन फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट संबंधितत रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ ग्राम पंचायत) में जमा करने है।
  • फॉर्म जमा करने के बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर आपका बर्थ सर्टिफिकेट बन जाएगा।

Janam Praman Patra Status Check कैसे करें

अगर आपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है तो आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी एप्लीकेशन का स्टेट्स चैक कर सकते है। स्टेट्स चैक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाए, और आवेदन स्टेट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको फॉर्म का फिकेशन नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है। बटन पर क्लिक करने के बाद आप अपने एप्लीकेशन की स्थिति देख सकते है।

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

आप ऑफलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र आराम से बनवा सकते है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी नगरपालिका या फिर ग्राम पंचायत में जाना होगा, और जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी देनी होगी, और फॉर्म के साथ सभी आवश्यक आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी अटैच करनी होगी।

इसके बाद आपको यह फॉर्म संबंधित रजिस्ट्रार में (नगर पालिका या ग्राम पंचायत) जमा करवाना होगा। फॉर्म को जमा करने के बाद 1 सप्ताह में आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।

जन्म प्रमाण पत्र के फायदे क्या हैं

आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक डॉक्यूमेंट है। किसी भी स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नामांकन के समय बर्थ सर्टिफिकेट की ज़रूरत होती है। जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कई बार अनेक तरह की सरकारी योजनाओं के लिए भी किया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति के जन्म का प्रमाण होता है। इसका उपयोग सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए भी होता है, जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि। इस तरह जन्म प्रमाण पत्र के काफी सारे फायदे हैं।

FAQs – Online Birth Certificate Kaise Banaye

प्रश्न 1. मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

उत्तर: हम मोबाइल की मदद से भी जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है, जिसके लिए आपको सबसे पहले जरूरी डॉक्यूमेंट एकत्रित करने है। इसके बाद आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म भरना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म की हार्ड कोपी निकालनी है, और उसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करके संबंधित रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ ग्राम पंचायत) में जमा करवाने है।

प्रश्न 2. बच्चे के जन्म के 21 दिनों बाद जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

उत्तर: अगर बच्चा 21 दिनों का हो गया है, तो आपको ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना है। आवेदन करते समय आपको कुछ गवाह की भी जरूरत पड़ेगी। ध्यान रहे कि आपके पास सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

प्रश्न 3. जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

उत्तर: जन्म प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति के जन्म का प्रमाण होता है। इसका उपयोग अनेक तरह की सरकारी योजनाओं और कामकाजों के लिए किया जा सकता है। यह आज के समय में एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है।

Conclusion – जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाएं

आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाना काफी आसान है। आप इसे अपने घर बैठे आसानी से बना सकते है। सरकार के नियम के अनुसार बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र 21 दिनों के अंदर बन जाना चाहिए। हालांकि अगर किसी कारणवश अधिक समय हो जाता है तो आप ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

इस आर्टिकल में, मैने बताया कि Online Birth Certificate Kaise Banaye? उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको सभी ज़रूरी जानकारी मिली होगी। कृपया आर्टिकल को ऐसे रिस्तेदारों के साथ शेयर करें, जो जानना चाहते है कि घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Real Paise Kamane Wala App
Earn Money Online4 weeks ago

20 बेस्ट रियल पैसे कमाने वाला ऐप (Real Paise Kamane Wala App)

Bank Loan Settlement in Lok Adalat
Finance4 weeks ago

Bank Loan Settlement in Lok Adalat: लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है

Finance1 month ago

Jio Data Loan Kaise Le : ऐसे मिलेगा, मुफ्त में जिओ डाटा लोन

Dollar Kamane Wala App
Earn Money Online1 month ago

Dollar Kamane Wala App – 18 Real डॉलर कमाने वाला ऐप

Bhagya Lakshmi Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Bhagya Lakshmi Yojana 2024: बेटियों को मिलेंगे 2 लाख लाख रुपये, और मां को 5100 रुपये, जानिए पूरी प्रक्रिया

Namo Laxmi Yojana
Govt Scheme1 month ago

Namo Laxmi Yojana 2024 : गुजरात सरकार दे रही है ₹50000 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana
Govt Scheme1 month ago

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना | अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 5000/- रुपये, जाने कैसे

New Business Ideas in Hindi
Finance1 month ago

21+ New Business Ideas in Hindi 2024 | कम खर्चे में अधिक मुनाफे वाले बिजनेस आईडियाज

Free Solar Chulha Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Free Solar Chulha Yojana 2024: फ्री सोलर चूल्हा योजना | जानिए आवेदन करने का तरीका

Govt Scheme1 month ago

आरक्षण क्या है, क्यों है, फायदे, नुकसान और नौकरी में आरक्षण के नियम क्या है?

Trending