Connect with us

Finance

Sahara India Refund Apply Online 2024 | ऐसे अप्लाई करें, सहारा इंडिया में रिफंड के लिए

Published

on

 Sahara India Refund Apply Online 2024 | क्या आपका पैसा भी सहारा इंडिया में फंसा हुआ है, क्या आपने भी सहारा इंडिया में निवेश किया हुआ है। आपके जैसे लाखों लोगों ने सहारा इंडिया में निवेश कर रखा है। आप सहित उन सभी लोगों का पैसा फंसा हुआ है तो सहारा इंडिया में फ़से पैसों का रिफंड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। 

आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की सहारा इंडिया में फंसे पैसे रिफंड की जिम्मेदारी सरकार ने ले ली है। सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल भी जारी कर दिया है। आप पोर्टल पर जाकर Sahara India Refund Apply Online भी कर सकते हैं। आपका पैसा 45 दिन के भीतर रिफंड होगा।

सरकार ने रिफंड की राशि 10000 निर्धारित की थी लेकिन यदि आपको 45 दिन के पश्चात भी रिफंड नहीं मिला है तो आपको वापस से रजिस्ट्रेशन करना होगा और अब सरकार आपको 19,999 का रिफंड देगी। इसके लिए सरकार ने अलग से पोर्टल जारी कर दिया है। 

यदि आपको भी अभी तक रिफंड नहीं मिला है तो इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप घर बैठे Sahara India Refund Apply Online कैसे कर सकते हैं। सहारा इंडिया रिफंड के लिए आपके पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए ताकि आपको रिफंड आसानी से मिल सके तो चलिए अब जानते है। 

Sahara India Refund Apply Online 2024

केंद्र सरकार ने हाल ही में सहारा इंडिया में फंसे पैसों को रिफंड करने की जिम्मेदारी ले ली है और सरकार ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल भी जारी कर दिया है ,जिसकी मदद से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और अपना पैसा वापस ले सकता है। 

सहारा इंडिया में अपने पैसे रिफंड करने के लिए आपके पास में नीचे बताये गए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए और आपको पता होना चाहिए कि कैसे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर Sahara India Refund Apply Online कर सकते हैं तो आगे हम आपको ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया Step by Step बताने वाले हैं। 

Sahara India Refund के लिए जरुरी दस्तावेज

  • Aadhaar Card 
  • PAN Card
  • Deposit Certificate
  • Deposit Slip
  • Request Form

Sahara India Refund Apply Online कैसे करे?

सहारा इंडिया में पैसे रिफंड के लिए आप सभी को नीचे बताए गए पोर्टल पर जाना होगा और Step by Step रिफंड के लिए आवेदन करना होगा। 

  1. Sahara India Refund के लिए सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर जाना होगा। 
  2. होम पेज पर आपको Depositor Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  1. अब आपको अपना आधार नंबर डालना है और आधार नंबर के साथ लिंक मोबाइल नंबर को डालना होगा। 
  2. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। 
  3. इसके बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड दिया जाता है, जिसकी मदद से आपको आगे लॉगिन करना होगा। 

Login & Apply for Refund 

  1. अब आप को वापस से पोर्टल पर आना होगा और पोर्टल पर Depositor Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  1. इस ऑप्शन में आपको Refund Application Form पर क्लिक करना होगा। 
  2. अब आपके सामने रिफंड एप्लीकेशन फॉर्म आ जाता है, जिसे आपको भरना होगा। 
  3. इस एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज भी अटैच करने होंगे। 
  4. अब आपको आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  5. आखिर में आपके सामने एक स्लिप निकल कर आती है, जिसे आप प्रिंट भी कर सकते हैं। 

इस तरह से आप Sahara India Refund Apply Online कर सकते हैं और अपने पैसे को वापस ले सकते हैं। 

निष्कर्ष- Sahara India Refund Apply Online

इस लेख में हमने जाना है ” Sahara India Refund Apply Online 2024 ” उम्मीद करते हैं आप सभी को इस लेख के माध्यम से सहारा इंडिया में पैसे रिफंड की पूरी जानकारी मिल गई होगी और यदि आपका भी पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है और अभी तक आपको रिफंड नहीं मिला है तो लेख में बताये गए तरीके की मदद से आप आसानी से अपने पैसे को रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

अप्लाई करने के लिए आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और जैसे ही आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी करते हैं तो 45 दिन के भीतर ही आपका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा यदि आपके मन में कोई भी सवाल है तो हमको कमेंट करके बताएं और लेख को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करें धन्यवाद। 

FAQs – Sahara India Refund Apply Online

1)- सहारा इंडिया रिफंड का स्टेटस कैसे चेक करते हैं?

 यदि आपका फंसा हुआ पैसा रिफंड किया गया है तो आपको सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको Depositor Login के विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर और आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद में आपके सामने रिफंड की पूरी जानकारी निकल कर आ जाती है। 

2)- सहारा इंडिया में रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?

  • Sahara India Refund के लिए आधिकारिक पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • होम पेज पर आपको Depositor Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • आपको अपना आधार नंबर और आधार नंबर के साथ लिंक मोबाइल नंबर को डालना होगा। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। 
  • वापस से पोर्टल पर आना होगा और पोर्टल पर Depositor Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस ऑप्शन में आपको Refund Application Form को सभी जरूरी दस्तावेज के साथ भरना होगा। 
  • इस तरह से आप Sahara India Refund Apply Online कर सकते हैं और अपने पैसे को वापस ले सकते हैं। 

3)- सहारा इंडिया में रिफंड लेने की लास्ट डेट क्या है?

सरकार के द्वारा पहली बार सहारा इंडिया पोर्टल की शुरुआत 18 जुलाई 2023 को की थी और जिस भी उम्मीदवार ने सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवेदन किया था, उनको 45 दिन के भीतर 10000 रुपये का रिफंड मिला है लेकिन हाल ही में सरकार ने वापस से एक पोर्टल जारी किया है और उस पोर्टल Apply करने पर अब निवेशकों को 19,999 रुपए मिलेगा। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending