Finance
Bandhan Bank Mahila Loan: बंधन बैंक से महिलाओं को मिलेगा 1 लाख तक का लोन, जाने आवेदन प्रक्रिया
Bandhan Bank Mahila Loan: आज के समय में महिलाएं पुरुषों से बिल्कुल कम नहीं हैं। भारत में महिलाओं को भी पुरुषों से समान अधिकार दिए गए हैं। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चला रही है। बंधन बैंक महिला लोन भी एक तरह की सरकारी योजना है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। अगर आप एक महिला है तो आप इस योजना से बहुत आसानी से लोन ले सकती है।
बंधन बैंक महिला लोन योजना को महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, ताकि महिलाओं को किफायती ब्याज दरों पर आसानी से लोन मिल सके। इस आर्टिकल में, मैं आपको बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के बारे में जानकारी दूंगा, जैसे कि बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन योजना क्या है, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और योग्यता शर्तें क्या हैं, इसमें आवेदन कैसे करें?
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन क्या है
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन योजना को विशेषकर उन महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, जिन्हें पैसों की आवश्यकता है। इस योजना के तहत महिलाओं का एक ग्रुप बनाया जाता है, और उन सभी महिलाओं का बैंक में खाता खुलवाया जाता है। इसके बाद उन्हे ग्रुप के नियम के अनुसार लोन प्रदान किया जाता है।
इस महिला लोन योजना को बंधन बैंक की ओर से चलाया जाता है। इसमें महिलाओं को बहुत कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है, ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके और उन्हे आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षैत्र की महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के योग्य बनाना है, और घर की आर्थिक स्थिति में मदद पहुंचाना है।
महिला ग्रुप लोन योजना के तहत गांव की 10 से 15 महिलाओं को 10,000 से 15,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है। यह लोन बैंक की ओर से दिया जाता है, जिसकी ब्याज दर लगभग 19.45% प्रति वर्ष होती है। इस लोन का उपयोग महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए या अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कर सकती है।
बंधन बैंक महिला लोन का उद्देश्य
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना से कोई भी महिला लोन प्राप्त करके अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है। इसके अलावा महिलाएं इस लोन का उपयोग अपने अन्य जरूरी कार्य के लिए भी कर सकते है।
इस योजना का लाभ मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को दिया जाता है, जो आर्थिक रुप से कमजोर है। अगर आप गांव में रहने वाली महिला है, और आपको पैसों की जरूरत है तो आप इस योजना के तहत ग्रुप में लोन ले सकती है।
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के प्रकार
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन एक बहुत अच्छी योजना है जिसके तहत काफी सारी महिलाओं के ग्रुप को एक साथ फायदा मिलता है। अगर आप इस योजना के लिए योग्य है तो आप इस योजना में आवेदन कर सकती है। लेकिन इसमें आवेदन करने से पहले आपको बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन योजना के प्रकार के बारे में भी जानना चाहिए। इसके निम्नलिखित प्रकार हैं-
1. सूचना लोन
यदि कोई महिला अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है या फिर अपने मौजुदा बिज़नेस को बड़ा करना चाहती है तो ऐसी महिलाएं सूचना लोन ले सकती है। इसके अलावा अगर कोई महिला पहली बार लोन ले रही है तो उसे सूचना लोन ही दिया जाता ह। इस लोन में महिला को 1000 से 25,000 रुपये तक का लोन मिलता है।
विशेषताएं:
- सूचना लोन का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 से 65 वर्ष तक होनी अनिवार्य है।
- लोन लेने वाली महिला का बंधन बैंक में एक सेविंग अकाउंट भी होना चाहिए।
- सूचना लोन के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी पड़ती है, और न ही कोई सर्विस टैक्स देना पड़ता है।
- अगर इसके ब्याज दर की बात करें तो इसकी ब्याज दर 17.95% रहती है।
- सूचना लोन को चुकाने के लिए महिलाओं को 1 साल का समय दिया जाता है।
- लोन प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार का बिजनेस, एड्रेस ब्रांच यूनिट के एरिया में होना चाहिए।
2. सृष्टि लोन
सृष्टि लोन मुख्यत: उन महिलाओं को दिया जाता है जो महिलाएं अपने मौजुदा बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहती है। सृष्टि लोन में महिलाओं को 26,000 से 1.5 लाख रुपये तक की लोन राशि मिलती है। इस लोन में लोन अमाउंट पर 1% प्रोसेसिंग फीस लगती है, और प्रोसेसिंग फीस के साथ सर्विस टैक्स भी लगता है।
विशेषताएं:
- सृष्टि लोन की ब्याज दरें 17.95% प्रतिवर्ष होती है।
- इस लोन का पुनर्भुगतान 1 से 2 साल की अवधि में कर सकते है।
- इस लोन को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 65 वर्ष होनी चाहिए।
- इस लोन का लाभ केवल वहीं महिलाएं प्राप्त कर सकती है, जिनका बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट है।
3. समाधान लोन
समाधान लोन महिलाओं को सपोर्टिंग लोन के रूप में दिया जाता है। अगर किसी महिला के व्यापार में कोई विपदा जैसे कि महामारी या आपदा आदि के कारण नुकसान हुआ है, तो ऐसी महिलाएं अपने बिजनेस को दोबारा अच्छे से शुरू करने के लिए यह लोन ले सकती है। कोई भी महिला विपदा की परिस्थिति में समाधान लोन का सहारा ले सकती है।
विशेषताएं:
- यह लोन लेने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस लोन के तहत आप 5000 से 15,000 रुपये का लोन ले सकती है।
- इसकी ब्याज दर 17.95% प्रति वर्ष है।
- इस लोन का पुनर्भुगतान हर सप्ताह किया जा सकता है।
- यह लोन प्राप्त करने के लिए बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है।
- इस लोन के लिए आपको किसी भी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस देनी की जरूरत नहीं है।
4. सुवृधी लोन
सुवृधी लोन भी समाधान लोन की तरह एक सपोर्टिंग लोन है। यदि किसी महिला को पैसों की जरूरत है, लेकिन उसने पहले से ही बंधन बैंक से लोन लिया हुआ है तो ऐसी स्थिति में वह महिला अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए अपने चल रहे लोन का 50% फिर से लोन ले सकती है। हालांकि इस बार ब्याज दर थोड़ी ज्यादा होगी यानि 18.95% ब्याज दर होगी।
विशेषताएं:
- सुवृधि लोन का फायदा लेने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- इस लोन के लिए लाभार्थी का बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है।
- यह लोन लाभार्थी को पहले से चल रहे लोन का 50% मिलता है।
- इस लोन के पुनर्भुगतान की अवधि 12, 24 या 36 महिने हो सकती है।
- अगर आपका लोन 25,000 रुपये तक है तो कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी, लेकिन इससे ज्यादा होने पर 1% प्रोसेसिंग फीस लगेगी।
- यह लोन लेने के बाद आप दोबार 2 महीने तक कोई लोन नहीं ले सकती है।
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन की ब्याज दरें
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन योजना के तहत लोन लेने पर इसकी ब्याज दर प्रतिवर्ष 19.45% तक हो सकती है। इस लोन का फायदा केवल वहीं महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं, जिनका बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट है। अगर किसी महिला का बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट है तो वह महिला बहुत कम डॉक्यूमेंट देकर लोन प्राप्त कर सकती है, और वो भी काफी किफायती ब्याज दर पर।
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए जरूरी योग्यता शर्तें
बंधन बैंक महिला लोन के लिए निम्नलिखित योग्यता शर्तों की पालना करना आवश्यक है। जैसे-
- इस लोन योजना का लाभ लेने के लिए भारत का मूल निवास होना अनिवार्य है।
- इस लोन के लिए महिला ग्रुप में शामिल सभी महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- यह लोन लेने के लिए लाभार्थी के पास कोई भी एक पहचान पत्र होना जरूरी है, जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड।
- इस लोन के लिए कम से कम 10 से 15 महिलाओं का ग्रुप होना अनिवार्य है।
- इस लोन के सत्यापन के लिए महिला को अपने परिवार के किसी भी एक सदस्य के साथ जॉइंट फोटो देना पड़ता है।
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
बंधन बैंक महिला लोन के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती हैं।
- आधार कार्ड
- इनकम प्रूफ
- पैन कार्ड
- लाभार्थी की ग्रुप फोटो
- लाभार्थी की बैंक खाता बुक
- लगभग 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- परिवार के किसी भी सदस्य के साथ जॉइंट फोटो
बंधन बैंक महिला लोन के लिए आवेदन कैसे करें
आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके बंधन बैंक महिला लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- बंधन बैंक महिला लोन के लिए आपको Bandhan Bank Official Website पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको “Apply Now” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको कुछ सामान्य जानकारी देनी हैं, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पिन कोड, शहर का नाम आदि।
- आपने आवेदन के दोरान जो भी नंबर दिया है, उस पर आपको एक Text message आएगा जिसमें एक रेफरेंस नंबर दिया हुआ होगा।
- आपको वह रेफरेंस नंबर संभाल कर रखना है, क्योंकि लोन प्राप्त करने के लिए यह नंबर काफी उपयोगी है।
- कुछ समय बाद आपको आवेदन फॉर्म में दी गयी जानकारी के वेरिफिकेशन के लिए बैंक की तरफ से कॉल आएगा।
- आपकी जानकारी के सत्यापन के लिए बैंक कर्मचारी आपके गांव या फिर शहर भी आ सकते है।
- आपके द्वारा दी गयी जानकारी का पूरी तरह सत्यापन होने के बाद आपको लोन मिल जाएगा।
इस प्रकार आप बंधन बैंक महिला लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वैसे आप सीधे बंधन बैंक में जाकर भी आवेदन कर सकती है, जिसके लिए आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपने साथ लेकर जाने हैं।
बंधन बैंक महिला लोन में कितना लोन मिलता है
बंधन बैंक महिला लोन में अलग-अलग तरह की लोन योजना के आधार पर अलग-अलग लोन मिलता है। जैसे-
- सूचना लोन: 1000 से 25,000 रुपये
- सृष्टि लोन: 26,000 से 1.5 लाख रुपये
- समाधान लोन: 5000 से 15,000 रुपये
- सुवृधी लोन: 25,000 रुपये तक
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन की बात करें तो इसमें ग्रुप की महिलाओं को 12,000 से 15,000 रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है। इस लोन से किसी भी महिला को चूकना नहीं चाहिए। इन पैसों का इस्तेमाल महिलाएं समूह के कार्य में कर सकती है। ग्रुप लोन के तहत महिलाओं को छोटे स्तर पर काम करने के लिए सामुदायिक निवेश नीति के तहत 50,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है।
FAQs – Bandhan Bank Mahila Loan
Q1. बंधन बैंक में आधार कार्ड पर कितना लोन मिलता है?
उत्तर: आप बंधन बैंक से आधार कार्ड पर 5 लाख से 15 लाख रुपये तक का लोन ले सकते है। इस लोन की ब्याज दर 11.55% प्रति वर्ष होती है, जिसका पुनर्भुगतान आपको 5 साल की समय अवधि में करना पड़ता है।
Q2. क्या बंधन बैंक महिलाओं को व्यवसाय के लिए विशिष्ट लोन देती है?
उत्तर: हां, बंधन बैंक महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए विशिष्ट प्रकार का लोन देती है। बंधन बैंक महिलाओं को विभिन्न प्रकार के लोन देती हैं, जैसे- सुचना, सुरक्षा, सृष्टि, सुशिक्षा और सु-वृद्धि लोन। इन सभी लोन के लिए अलग-अलग ब्याज दरें होती हैं।
Q3. बंधन बैंक से महिलाओं को अधिकतम कितना लोन मिल सकता है?
उत्तर: बंधन बैंक में महिलाओं को सूचना लोन योजना के तहत अधिकतम 25,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है। और सृष्टि लोन योजना के तहत महिलाओं को 1.5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। अगर कम से कम लोन की बात करें तो आप बंधन बैंक से 1000 रुपये का लोन ले सकती है।
Q4. बंधन बैंक से लोन लेने के लिए बचत खाता होना जरूरी है?
उत्तर: बंधन बैंक से लोन लेने के लिए आवेदक का बंधन बैंक में बचत खाना होना अनिवार्य हैं, अन्यथा आवेदक को लोन नहीं मिल सकता है।
Q5. बंधन बैंक महिला लोन की ब्याज दर कितनी है?
उत्तर: बंधन बैंक महिलाओं को लोन देने के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चला रही है। अत: अलग-अलग लोन योजनाओं के लिए अलग-अलग ब्याज दरें होती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप सूचना, सुवृद्धि और सृष्टि योजनाओं के तहत लोन लेती है तो इसकी ब्याज दर 17.95% प्रति वर्ष से शुरू होती है। इसके अलावा सुरक्षा और शिक्षा योजना के लिए इसकी ब्याज दर 9.95% प्रतिवर्ष से शुरू होती है।
Conclusion – Bandhan Bank Mahila Loan
अगर आप एक महिला है और आप लोन लेना चाहती है तो आप बंधन बैंक से ग्रुप लोन ले सकती है। बंधन बैंक महिला लोन से आप अपना एक छोटा सा व्यवसाय शुरू कर सकती है। अगर आपका बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट है तो आप बहुत ही आसानी से लोन प्राप्त कर सकती है। बंधन बैंक महिला लोन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
इस आर्टिकल में, मैंने बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन के बारे में बताया है। मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको Bandhan Bank Mahila Loan के बारे में सभी आवश्य जानकारी मिली होगी। आप अधिक जानकारी के लिए बंधन बैंक में जा सकती है।
-
Earn Money online8 months ago20 बेस्ट रियल पैसे कमाने वाला ऐप (Real Paise Kamane Wala App)
-
Finance2 years agoPMEGP Loan Govt Guru : सरकार दे रही 20 लाख तक पीएमजी लोन | ऐसे करें आवेदन
-
Finance2 years agoSBI E Mudra Loan 2024: SBI खाताधारकों को घर बैठे मिल रहा 50000 रुपये तक का लोन
-
Jobs2 years agoPatwari Recruitment 2024: पटवारी के हजारों पदों पर होने वाली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन
-
Earn Money online9 months agoINSTAGRAM से पैसे कैसे कमाए 2024 – Instagram Se Paise Kaise Kamaye
-
Earn Money online9 months agoWhatsapp Channel Se Paise Kaise Kamaye – जाने 10 आसान तरीके (80K हर महीने)
-
Jobs2 years agoAadhar Card Me Mobile Number Kaise Link Kare: घर बैठे आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से कैसे लिंक करें?
-
Jobs2 years agoपटवारी कैसे बने? योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा, सैलरी | Patwari Kaise Bane
-
Earn Money online9 months agoDollar Kamane Wala App – 18 Real डॉलर कमाने वाला ऐप
-
Jobs1 year agoवनरक्षक कैसे बने? योग्यता, सिलेबस,फिजिकल,सैलरी | Forest Guard Kaise Bane
