Connect with us

Govt Scheme

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना: मध्यप्रदेश की महिलाओं को मिलेगा 450 रुपये में गैस सिलेंडर

Published

on

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana: महिलाओं के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सुचारु रुप से कई सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश की महिलाओं को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के माध्यम से 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। जिन महिलाओं ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है, उन महिलाओं के बैंक खाते में गैस की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट 2024 जारी कर दी गई हैं।

इस लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम शामिल हैं, उन सभी महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। अगर आप जानना चाहते है कि आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं। तो उसके लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। आज हम इस आर्टिकल में लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना  से संबधित सारी जानकारी प्राप्त करने वाले है।

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना क्या है

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस योजना का लाभ उज्जवला योजना तथा लाडली बहना योजना के सभी हितग्राहियो को दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। ये लाडली बहना योजना की एक चाइल्ड योजना है।

इस योजना में पहले महिलाओं को गैस सिलेंडर मार्केट रेट में ही खरीदना होगा। उसके बाद 450 रुपये से अधिक जितनी भी राशि होगी, वह सरकार सब्सिडी के रुप में देगी। यह राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उदा. के लिए अगर गैस एजेंसी 950 रुपये में गैस सिलेंडर रिफिल कर रही है, तो आपको 950 रु. देने ही होंगे।

गैस सिलेंडर रिफिल करने के बाद सरकार 500 रुपये (950-450=500 रुपये) आपके बैंक में ट्रांसफर करेगी। लाभार्थी प्रति महीने केवल एक सिलेंडर ही रिफिल करवा सकता है। एक महीने में एक से अधिक सिलेंडर रिफिल कराने पर शेष सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। अर्थात् शेष सिलेंडर रिफिल करने के लिए 950 रुपये ही देने होंगे।

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana

योजना का नामलाड़ली बहना गैस सिलेंडर योजना
किसने शुरू कीमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
कहां शुरू की गईमध्यप्रदेश में
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को सस्ती दर में सिलेंडर उपलब्ध करवाना
लाभार्थी कौन हैमध्यप्रदेश की गरीब तथा आर्थिक रुप से कमजोर महिलाएं
साल2023-24
योजना की अधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in

लाड़ली बहना गैस सिलेंडर योजना का उद्देश्य

गैस सिलेंडर महंगे होने के कारण कई सारी महिलाओं के पास गैस सिलेंडर होने के बावजुद भी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। इसी कारण मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना गैस सिलेंडर योजना की शुरूआत  की गई। इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को सस्ती दरों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब तथा आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं के रसोई खर्च को कम करना हैं। सस्ते में गैस सिलेंडर मिलने से गरीब महिलाएं भी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर पाएगी। इससे उन्हे खाना बनाते समय धुंए में घुटने की जरुरत नहीं पडे़गी। इससे महिलाओं का स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

लाड़ली बहना गैस सिलेंडर योजना के लाभ

ऐसी महिलाएं जो गरीब हैं और गैस सिलेंडर खरीदने में असमर्थ हैं, उनके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को निम्न लाभ प्रदान किए जाएग-

  • इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को मात्र 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • सभी महिलाएँ एक साल में 12 गैस सिलेंडर ख़रीद सकती हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 300 रुपये की गैस सब्सिडी भी दी जाएगी।
  • SC, ST तथा OBC वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • महिलाओं को सस्ते में गैस सिलेंडर मिलने से उनके खर्चों में कमी आएगी।
  • इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • अब महिलाओं को चुल्हे का इस्तेमाल करना नहीं पडेगा। इससे उनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा।
  • सस्ती दर में गैस सिलेंडर मिलने से ग़रीब महिलाओं की गैस सिलेंडर तक पहुंच बनेगी।

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के लिए पात्रता

  • लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश की महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • मध्यप्रदेश में रहने वाली गरीब महिलाएं (अविवाहित, विवाहित,  तलाकशुदा एवं परित्यक्ता) योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • पीएम उज्जवला योजना के तहत LPG गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाली महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • 23 वर्ष से 60 वर्ष की आयु तक की महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना में आवेदन करने वाली महिला का बैंक अकाउंट उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी-

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • गैस कनेक्शन आईडी
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Ladli Behna Gas Cylinder Yojana का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। जहां पर लाडली बहना योजना के लिए पंजीकरण किया जा रहा था, वहीं जाकर आप इस योजना के लिए भी आवेदन कर सकते है। इसके अलावा आप नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर भी लाडली बहना योजना के तहत आवेदन कर सकते है। इस योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले लाडली बहना योजना की अधिकारिक वेबसाइट को ऑपन करें।
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में आपको ladli Behna Gas Cylinder Yojana Application Form का लिंक मिल जाएगा।
  • आप इस पर क्लिक करके लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना फॉर्म PDF को डाउनलोड कर सकते है। एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लीजिए।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यहां पर आपको बताना होगा कि आपने पीएम उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन प्राप्त किया है या नहीं।
  • इसके बाद एलपीजी गैस कनेक्शन आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद अपनी पर्सनल जानकारी दर्ज करें। जैसे – नाम, पता आदि।
  • फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को अटैच करें।
  • सारी जानकारी भरकर और आवश्यक दस्तावेज़ अटैच करने के बाद आवेदन फॉर्म को नज़दीकी गैस ऐजेंसी में जाकर सबमिट करें।
  • इस तरह आप लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।

ध्यान दे: लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए गैस कनेक्शन आईडी होना अनिवार्य है। इसलिए योजना में आवेदन करने से पहले गैस एजेंसी में जाकर गैस कनेक्शन आईडी प्राप्त करें।

लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना में अपना नाम कैसे चैक करें?

जैसा कि हम आपको बता चुके है कि सरकार द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना की सूची जारी कर दी गई है। आप योजना के पॉर्टल पर जाकर लाभार्थी महिलाओं की सूची देख सकते है। अगर आपका नाम इस लाभार्थी सूची में शामिल है तो आपको भी इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  1. सबसे पहले अपने ब्राउज़र में लाडली बहना योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर जाए।
  2. वेबसाइट के होम पेज में आपको “अंतिम सूची” का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  3. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ऑपन होगा। यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके साथ में ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट भी भेजनी होगी।
  4. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को पोर्टल में दर्ज करें।
  5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर फिर से एक नया पेज ऑपन हो जाएगा। यहां पर आपको “गैस सिलेंडर योजना सूची देखें” का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
  6. इस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना की लाभार्थी सूची ओपन हो जाएगी। आप इस लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकते है।

इन्हें भी जरूर पढें:

FAQs – Ladli Behna Gas Cylander Yojana

प्र. लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना क्या है?

उ. यह मध्यप्रदेश सरकार की योजना है। इस योजना की शुरूआत शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश की गरीब महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा।

प्र. लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लाभार्थी सूची कैसे देखे?

उ. लाड़ली बहना गैस सिलेंडर योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए। अंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर व ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद “गैस सिलेंडर योजना की सूची देखें” पर क्लिक करें। अब आपके सामने गैस सिलेंडर योजना लिस्ट ऑपन हो जाएगी।

प्र. लाड़ली बहना गैस सिलेंडर योजना के तहत गैस सिलेंडर कितने रुपये में मिलेगा?

उ. लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा।

Conclusion: MP लाडली बहना गैसे सिलेंडर योजना

15 सितंबर 2023 को लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को 450 रुपये में सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। 6 अक्टूबर 2023 को 36 लाख 62 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सब्सिडी के पैसे ट्रासंफर किए गए थे, लेकिन उसके बाद किसी भी बैक खाते में पैसे नहीं भेजे गए।

इससे लाड़ली बहनों के मन में संशय बना हुआ था कि उन्हे 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलगे या नहीं। हालांकि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार द्वारा शुरू की गई किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा।

सरकार की सभी योजनाएं सुचारु रुप से संचालित की जाएगी। इसी योजना के तहत 1 फरवरी 2024 को 45.89 करोड़ महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया।

आज हमने इस लेख में लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की। अगर हमारे लेख की जानकारी आपके लिए फ़ायदेमंद साबित हुई है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर ज़रुर बताए और हमारे आर्टिकल को शेयर करना ना भूले।

Real Paise Kamane Wala App
Earn Money Online4 weeks ago

20 बेस्ट रियल पैसे कमाने वाला ऐप (Real Paise Kamane Wala App)

Bank Loan Settlement in Lok Adalat
Finance4 weeks ago

Bank Loan Settlement in Lok Adalat: लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है

Finance1 month ago

Jio Data Loan Kaise Le : ऐसे मिलेगा, मुफ्त में जिओ डाटा लोन

Dollar Kamane Wala App
Earn Money Online1 month ago

Dollar Kamane Wala App – 18 Real डॉलर कमाने वाला ऐप

Bhagya Lakshmi Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Bhagya Lakshmi Yojana 2024: बेटियों को मिलेंगे 2 लाख लाख रुपये, और मां को 5100 रुपये, जानिए पूरी प्रक्रिया

Namo Laxmi Yojana
Govt Scheme1 month ago

Namo Laxmi Yojana 2024 : गुजरात सरकार दे रही है ₹50000 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana
Govt Scheme1 month ago

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना | अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 5000/- रुपये, जाने कैसे

New Business Ideas in Hindi
Finance1 month ago

21+ New Business Ideas in Hindi 2024 | कम खर्चे में अधिक मुनाफे वाले बिजनेस आईडियाज

Free Solar Chulha Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Free Solar Chulha Yojana 2024: फ्री सोलर चूल्हा योजना | जानिए आवेदन करने का तरीका

Govt Scheme1 month ago

आरक्षण क्या है, क्यों है, फायदे, नुकसान और नौकरी में आरक्षण के नियम क्या है?

Trending