Connect with us

Govt Scheme

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2024: योजना क्या है, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया

Published

on

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना 2024: मध्यप्रदेश सरकार अपने राज्य की महिलाओं की उन्नति के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं में Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2024 भी शामिल है। यह एक मध्यप्रदेश की दिव्यांग और विधवा महिलाओं के लिए काफी लाभकारी योजना है।

इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में रहने वाली विधवा और दिव्यांग महिलाओं को हर महीने 600 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना क्या है, उद्देश्य क्या है, पात्रता क्या है, कौन कौन से दस्तावेज चाहिए और योजना के लिए आवेदन कैसे करें? इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना क्या है

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पेंशन योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना है। यह योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत आती है।

इस योजना की शुरूआत 1 अप्रेल 2018 में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। वर्तमान में इस योजना का संचालन मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी द्वारा किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी वृद्ध, विधवा, दिव्यांग और तलाकशुदा महिलाओं को प्रति माह 600 रुपये पेंशन दी जाएगी। यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

योजना का लाभ लेने के पात्र महिलाओं को आवेदन करना होगा। महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीको से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता के बारे में आगे बताया जा रहा है।

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2024 Details

योजना का नाममुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना
कब शुरू हुई1 अप्रेल 2018
राज्य का नाममध्यप्रदेश
लाभार्थीमध्यप्रदेश की सभी वृद्ध, विधवा, दिव्यांग और तलाकशुदा महिलाएं
सहायता राशिप्रतिमाह 600 रुपये
आवेदन करने का तरीकाऑनलाइन व ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://socialsecurity.mp.gov.in/Home.aspx

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का उद्देश्य

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में रहने वाली 18 से 79 वर्ष की विधवा, दिव्यांग, तलाकशुदा और वृद्ध महिलाओं को हर महीने 600 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की गरीब महिलाओं को पेंशन देकर उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं। इससे लाभार्थी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाओं को पेंशन मिलने से वे आसानी से अपना जीवन निर्वाह कर पाएंगी और उन्हे कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का लाभ

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना 2024 के निम्न लाभ है-

  • इस योजना के अंर्तगत मध्यप्रदेश में रहने वाली विधवा, दिव्यांग और तलाकशुदा महिलाओं को पेंशन मिलेगी।
  • योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने 600 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आपको भाग-दौड़ करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेगी।
  • आर्थिक सहायता मिलने के कारण अब महिलाओं को काम करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
  • लाभार्थी महिलाएं आसानी से अपना जीवन निर्वाह कर पाएगी।
  • इस योजना को शुरू करने से लाभार्थी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2024 के लिए पात्रता

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको योजना के लिए आवश्यक पात्रताओं के बारे में पता होना चाहिए। मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के लिए आवश्यक पात्रता निम्न हैं-

  • आवेदन करने वाली महिला मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • उस महिला के परिवार का कोई भी सदस्य शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 79 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • कल्याणी पेंशन योजना के तहत गरीबी रेखा से जीवन निर्वाह करने वाली और बीपीएल कार्ड धारी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदन करने वाली महिला आयकरदाता नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिनके पति की मृत्यु हो गयी हो।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास स्वंय का बैंक अकाउंट होना चाहिए। इसके अलावा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • अगर आवेदन करने वाली महिला किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रही है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास आवेदन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज होना अनिवार्य हैं।

कल्याणी पेंशन योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2024 का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को दिया जाएगा जिनके पास योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज मौजुद हैं। इसलिए योजना में आवेदन करने से पहले आपको जरुरी दस्तावेजों के बारे में पता होना चाहिए-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बीपीएल कार्ड
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • गरीबी रेखा प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आपकी बैंक खाते की पासबुक
  • महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता की दो पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें

Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीको से किया जा सकता हैं। अगर आप योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इसके अलावा अगर आप योजना में ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना चाहते है, तो आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत और जनपद कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। अगर आप शहर में रहते है, तो आपको अपने वार्ड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय में जाना होगा।

इसके बाद आपको संबधित कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। अब आपको आवेदन फॉर्म में पूंछी गई सारी जानकारी सही तरीके से भर लेनी है। इसके साथ ही आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों को भी सलंग्न करना होगा।

आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी भरने तथा सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जोड़ने के बाद आवेदन फॉर्म को वापस कार्यालय में जमा करवा दे।

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच की जाएगी। अगर आपकी जानकारी सही निकलती है, तो उसके बाद सरकार आपको नियमानुसार प्रति माह 600 रुपये की पेंशन देगी।

FAQs – Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2024

प्र. मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना क्या है?

उ. मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना एक पेंशन योजना है। यह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत आती है। इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश की विधवा, दिव्यांग और तलाकशुदा महिलाओं को प्रति माह 600 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

प्र. मध्यप्रदेश में विधवा पेंशन कितनी है?

उ. मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश की विधवा महिलाओं को प्रति माह 600 रुपये की पेंशन मिलती है।

प्र. मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?

उ. मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए निम्न पात्रता हैं-

  • महिला मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी हो।
  • उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी में न हो।
  • महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के पति की मृत्यु हो गयी हों।
  • अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
  • आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

Conclusion – Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2024

मित्रो, आज हमने इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। आज हमने जाना कि इस योजना के तहत मध्यप्रदेश की विधवा और दिव्यांग महिलाओं को हर माह 600 रुपये की पेंशन दी जाएगी। इससे वह अपनी आर्थिक जरुरतों को पूरा कर पाएगी।

वैसे इस योजना का लाभ लेने के पति मृत होना चाहिए। इसलिए अगर आपके पास ऐसी कोई महिला हो जो मध्यप्रदेश की रहने वाली है और उसके पति की मृत्यु हो गयी है, तो आप उसे मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के बारे में बता सकते है ताकि वह सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सके।

अत: मै उम्मीद करता हूं कि आपको इस योजना के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा और आप इस योजना के बारे में अधिक से अधिक महिलाओं को बताएंगी। इसके अलावा अगर आपके पास इस योजना से संबधित कोई प्रश्न है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख पूंछ सकते है।

Real Paise Kamane Wala App
Earn Money Online4 weeks ago

20 बेस्ट रियल पैसे कमाने वाला ऐप (Real Paise Kamane Wala App)

Bank Loan Settlement in Lok Adalat
Finance4 weeks ago

Bank Loan Settlement in Lok Adalat: लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है

Finance1 month ago

Jio Data Loan Kaise Le : ऐसे मिलेगा, मुफ्त में जिओ डाटा लोन

Dollar Kamane Wala App
Earn Money Online1 month ago

Dollar Kamane Wala App – 18 Real डॉलर कमाने वाला ऐप

Bhagya Lakshmi Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Bhagya Lakshmi Yojana 2024: बेटियों को मिलेंगे 2 लाख लाख रुपये, और मां को 5100 रुपये, जानिए पूरी प्रक्रिया

Namo Laxmi Yojana
Govt Scheme1 month ago

Namo Laxmi Yojana 2024 : गुजरात सरकार दे रही है ₹50000 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana
Govt Scheme1 month ago

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना | अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 5000/- रुपये, जाने कैसे

New Business Ideas in Hindi
Finance1 month ago

21+ New Business Ideas in Hindi 2024 | कम खर्चे में अधिक मुनाफे वाले बिजनेस आईडियाज

Free Solar Chulha Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Free Solar Chulha Yojana 2024: फ्री सोलर चूल्हा योजना | जानिए आवेदन करने का तरीका

Govt Scheme1 month ago

आरक्षण क्या है, क्यों है, फायदे, नुकसान और नौकरी में आरक्षण के नियम क्या है?

Trending