Connect with us

Govt Scheme

Ration Card Navinikaran 2024 : घर बैठे ऐसे करे राशन कार्ड नवीनीकरण (Renew)

Published

on

Ration Card Navinikaran

 Ration Card Navinikaran: जैसा कि आप सभी को पता है कि खाद्य विभाग के द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष में राशन कार्ड नवीनीकरण यानी कि राशन कार्ड को रिन्यू (Renew) किया जाता है। इसके लिए राशन कार्ड धारक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और राशन कार्ड नवीनीकरण हर एक राशन कार्ड धारक के लिए अनिवार्य होता है। 

यदि कोई राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा और उसको राशन भी नहीं मिलेगा तो आपके साथ ऐसा ना हो, इसके लिए आपको निर्धारित समय से पहले ही अपना राशन कार्ड रिन्यू करवाना चाहिए। 

राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करके राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस लेख में आगे हम आपको Step by Step बताने वाले हैं कि आप Ration Card Navinikaran Online Apply 2024 कैसे कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं। 

राशन कार्ड नवीनीकरण क्यों जरूरी है?

किसी भी राज्य की सरकार के द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष में राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जाता है और ऐसा तब होता है, जब नई सरकार बनती है। राशन कार्ड नवीनीकरण का उद्देश्य राज्य में हो रहे आवश्यक खाद्य आपूर्ति को गलत तरीके से रोकना होता है.ताकि राज्य के लोगों को बिना किसी परेशानी के हर महीने भोजन मिल सके। इसीलिए प्रत्येक 5 वर्ष में सरकार राज्य के सभी नागरिकों का राशन कार्ड रिन्यू करती है। 

आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि यदि कोई भी नागरिक समय पर राशन कार्ड को नवीनीकरण नहीं करता है तो उसके राशन को रोक दिया जाता है और उसको तब तक राशन नहीं मिलता है, जब तक वह अपना राशन कार्ड Renew नहीं करवा लेता है तो यदि आप भी बिना किसी रूकावट के आवश्यक खाद्य सामग्री लेना चाहते हैं तो आपको भी अपने राशन कार्ड को समय अवधि से पहले रिन्यू करवाना ही होगा अन्यथा आप सभी खाद्य सामग्री से वंचित रह जाएंगे। 

राशन कार्ड नवीनीकरण के फ़ायदे

  • आवश्यक खाद्य सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार को रोका जाता है। 
  • राशन कार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया में जो भी व्यक्ति पात्र नहीं होता है, उसको बाहर निकाला जाता है और जो व्यक्ति खाद्य सामग्री के पात्र होता है, उसको सभी प्रकार के लाभ मिलते हैं। 
  • सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का फायदा राशन कार्ड नवीनीकरण के बाद लाभार्थियों को मिलता है.
  • आप घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन राशन कार्ड को रिन्यू कर सकते हैं। 

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

यदि आप अपना राशन कार्ड रिन्यू करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके पास में नीचे बताए गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए। आप इन डॉक्यूमेंट की मदद से ही राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।  

  • आधार कार्ड
  • बिजली का बिल
  • वर्तमान राशन कार्ड
  • बैंक की पासबुक
  • राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन फॉर्म 
  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई कैसे करे?

  1. राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर जाना होगा।
Ration Card Navinikaran
  1. यहाँ पर आपको Ration Card Renewal के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड नवीनीकरण का पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड होने लग जाता है। 
  2. फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद में इसमें अपना नाम राशन कार्ड नंबर एवं आधार नंबर जैसे सभी जरूरी को ध्यान पूर्वक भरना है। 
  3. फार्म के साथ में आपको सभी जरूरी दस्तावेज को भी अपलोड करना होगा। 
  4. ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपको अंगूठे का निशान लगाना अनिवार्य होता है। 
  5. जैसे ही आप फॉर्म की पूरी प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, आपको आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  6. इस तरह से आप राशन कार्ड नवीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुछ समय के बाद ही आपका राशन कार्ड Renew हो जाता है। 

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ऑफलाइन कैसे अप्लाई कैसे करे?

  • ऑफलाइन राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए आपको उनकी आधिकारिक वेबसाइट से राशन कार्ड फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। 
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फार्म का प्रिंटआउट निकाल लेना है। 
  • अब आपको फॉर्म में सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना है और इसके साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच करना होगा। 
  • आपको फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी जैसे उम्मीदवार का नाम, राशन कार्ड का नाम, बैंक खाते का विवरण, जन्मतिथि, आधार कार्ड जैसी जानकारी को दर्ज करना है। 
  • इसके बाद आपको फॉर्म को अपनी ग्राम पंचायत या फिर तहसील में जाकर के जमा कर देना है।
  • इस तरह से आप ऑफलाइन राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अप्लाई कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद में आपका राशन कार्ड रिन्यू कर दिया जाता है। 

निष्कर्ष- Ration Card Navinikaran 2024

यहाँ हमने जाना है ” Ration Card Navinikaran 2024 ” उम्मीद करते है आप सभी ने राशन कार्ड को ऑनलाइन रिन्यू(Renew) कैसे करते हैं? के बारे में अच्छे से जान लिया होगा। यदि आप भी अपना राशन कार्ड रिन्यू करवाना चाहते हैं तो आपको खाद्य विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर के नोटिफिकेशन के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आप वहीं से ही ऑनलाइन राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। 

आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से ही अपने राशन कार्ड को रिन्यू कर सकते हैं। जैसे ही आप नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करते हैं तो दो से तीन दिन के भीतर ही आपका राशन कार्ड रिन्यू हो जाता है और Renew की जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आप तक पहुंचा दी जाती है। आखिर में यदि आपको लेख अच्छा लगा तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

इसे भी जरुर पढें:

FAQs – राशन कार्ड नवीनीकरण

1)- राशन कार्ड नवीनीकरण कैसे होता है?

यदि आप अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है। आवेदन फार्म में सभी जरूरी जानकरी के साथ डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है। इस तरह से आपका राशन कार्ड नवीकरण होता है। 

2)- राशन कार्ड नवीनीकरण में कितनी फीस लगती है?

सरकार के द्वारा राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए अभी तक कोई भी फीस नहीं लगती है। आप बिल्कुल फ्री में अपना राशन कार्ड रिन्यू करवा सकते हैं। 

3)- राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ते हैं?

राशन कार्ड में अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आपके नजदीकी खाद्य विभाग के ऑफिस में जाना होगा। वहां से आपको नाम जोड़ने के लिए आवेदन फार्म लेना होगा। आवेदन फार्म को आपको सभी जरूरी दस्तावेज के साथ में भरकर के ऑनलाइन किसी भी ई-मित्र पर जमा करवा देना है। इस तरह से आप परिवार के किसी भी सदस्य का नाम जोड़ सकते है।

Real Paise Kamane Wala App
Earn Money Online4 weeks ago

20 बेस्ट रियल पैसे कमाने वाला ऐप (Real Paise Kamane Wala App)

Bank Loan Settlement in Lok Adalat
Finance4 weeks ago

Bank Loan Settlement in Lok Adalat: लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है

Finance1 month ago

Jio Data Loan Kaise Le : ऐसे मिलेगा, मुफ्त में जिओ डाटा लोन

Dollar Kamane Wala App
Earn Money Online1 month ago

Dollar Kamane Wala App – 18 Real डॉलर कमाने वाला ऐप

Bhagya Lakshmi Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Bhagya Lakshmi Yojana 2024: बेटियों को मिलेंगे 2 लाख लाख रुपये, और मां को 5100 रुपये, जानिए पूरी प्रक्रिया

Namo Laxmi Yojana
Govt Scheme1 month ago

Namo Laxmi Yojana 2024 : गुजरात सरकार दे रही है ₹50000 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana
Govt Scheme1 month ago

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना | अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 5000/- रुपये, जाने कैसे

New Business Ideas in Hindi
Finance1 month ago

21+ New Business Ideas in Hindi 2024 | कम खर्चे में अधिक मुनाफे वाले बिजनेस आईडियाज

Free Solar Chulha Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Free Solar Chulha Yojana 2024: फ्री सोलर चूल्हा योजना | जानिए आवेदन करने का तरीका

Govt Scheme1 month ago

आरक्षण क्या है, क्यों है, फायदे, नुकसान और नौकरी में आरक्षण के नियम क्या है?

Trending