Connect with us

Finance

Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check 2024 | ऐसे चेक करें कन्या उत्थान योजना का एप्लीकेशन स्टेटस

Published

on

Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check 2024

Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check: भारत सरकार के द्वारा कन्या एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए समय-समय पर कई स्कीम लॉन्च की जाती है जो की महिलाओं और बालिकाओं के लिए फायदेमंद साबित होती है। ऐसी एक योजना सरकार के द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही है, जिसका नाम ” मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ” है। 

इस योजना का लाभ उन सभी बालिकाओं को मिलेगा जो कि अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। भारत सरकार उन बालिकाओं को अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए 50000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 

साल 2023 से भारत सरकार ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली बालिकाओं को 25000 रूपये से ले करके 50000 रुपये तक की राशि प्रदान की है और राज्य में 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है तो क्या आपने भी कन्या उत्थान योजना के लिए अप्लाई कर रखा है और आप अपने Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़े। हम आपको इस आर्टिकल में Step-by-Step ” कन्या उत्थान योजना स्टेटस चेक ” करने की प्रक्रिया बताने वाले हैं। 

Kanya Utthan Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में पढ़ रही बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना है और बालिकाओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करना है।  कोई भी बालिका जो कि अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करना चाहती है, कोई भी डिग्री हासिल करना चाहती है तो उस बालिका को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

आर्थिक सहायता के लिए 25000 से लेकर के 50000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है ,जिसमें बालिकाएं अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती है या फिर अपनी कोई भी निजी जरूरत को भी पूरा कर सकती है। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओ के भविष्य को सुनहरा बनाना है और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का लाभ अब तक करोड़ो बालिकाओं को मिला है। 

Kanya Utthan Yojana के लाभ 

  • इस योजना के तहत बालिकाओं को 50000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। 
  • सरकार के द्वारा इस योजना के तहत जन्म से लेकर के ग्रेजुएशन तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 
  • राज्य में लगभग डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिला है। 
  • जो बालिकाएं अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती है, उनको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 
  • इस योजना के तहत बालिकाओं को यूनिफॉर्म खरीदने से लेकर के नैपकिन तक की सहायता प्रदान की जाती है। 
  • इस योजना को पूरा करने के लिए सरकार ने 300 करोड रुपए का बजट पारित किया है। 
  • इस योजना से बाल-विवाह पर रोकथाम लगती है और बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाता है। 
  • सरकार के द्वारा बालिकाओं को ग्रेजुएशन के लिए आर्थिक सहायता तो प्रदान की जाती है लेकिन साथ ही साथ जन्म से लेकर के ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने तक भी इस योजना के तहत बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 
  • इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन के लिए बालिकाओं को 300 रुपये एवं यूनिफार्म के लिए 600, एक से दो वर्ष की आयु के लिए 600, तीन से 5 वर्ष की आयु के लिए 700, 6 से 8 वर्ष की आयु के लिए 1000 एवं 9 से 12 वर्ष की आयु के लिए 1500 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। 

Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check 2024

यदि आपने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन कर रखा है तो आप समय-समय पर जान सकते हैं कि आपके खाते में कितनी धनराशि आ चुकी है। समय-समय पर आप अपने मोबाइल फोन से ही ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check करने के लिए नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. सबसे पहले आपको भारत सरकार के ई- कल्याण के आधिकारिक पोर्टल https://medhasoft.bih.nic.in/ को गूगल में सर्च करना होगा। 
  2. इसके बाद में आपको Report के ऑप्शन पर Click Here to View Application Report पर क्लिक करना है। 
Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check 2024
  1. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर की सर्च के बटन पर क्लिक करना है जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने आपका पूरा स्टेटस आ जाता है। 
Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check 2024
  1. इस तरह से आप Kanya Utthan Yojana Graduation Online Status का पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या फिर नहीं आया है। 

कन्या उत्थान योजना के लिए योग्यता

  • इस योजनाका लाभ उन सभी बालिकाओं को मिलेगा जो की बिहार से है। 
  • इस योजना के लिए सिर्फ गरीब परिवार की बालिकाएं ही अप्लाई कर सकती है। 
  • जिन बालिकाओं के पास मूल निवास प्रमाण पत्र है, वे इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती है। 
  • एक परिवार से सिर्फ दो बालिका ही योजना के लिए आवेदन कर सकती है। 
  • बालिका के पास अपना खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए । 

कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

जो बालिकाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं लेकिन उनको नहीं पता है कि इस योजना के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है तो आपके पास नीचे बताये गए जरूरी डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य है। 

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक की बैंक की पासबुक
  • आवेदक की दसवीं एवं बारहवीं की मार्कशीट
  • आवेदक की ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आवेदक के माता-पिता का आधार कार्ड
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक के पिताजी का मोबाइल नंबर
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए Apply कैसे करे?

सरकार के द्वारा इस योजना का मकसद सिर्फ ग्रेजुएशन करने वाली बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं है बल्कि जन्म से लेकर के ग्रेजुएशन तक बालिकाओं को आर्थिक मदद करना है तो यदि आपने अभी तक ” मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ” के लिए अप्लाई नहीं किया है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से बिल्कुल आसान तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले आपको कन्या उत्थान की आधिकारिक पोर्टल https://medhasoft.bih.nic.in/ पर विजिट करना होगा। 
  2. इसके बाद आपको Student के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  3. अब आपको Term & Condition को Accept करते हुए Continue पर क्लिक करना है। 
Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check 2024
  1. अब आपके सामने अगले पेज पर एक फॉर्म खुलकर आता है, जिसे आपको ध्यान पूर्वक भरना है। 
Kanya Utthan Yojana Graduation Status Check 2024
  1. इस फॉर्म को भरने के लिए आपके पास एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। मोबाइल नंबर परओटीपी भेजा जाता है। 
  2. ओटीपी को दर्ज करके आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है। 
  3. इस तरह से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आपका फॉर्म चेक किया जाता है। 

Kanya Utthan Yojana List कैसे Check करे?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (माध्यमिक+2)के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने डिस्ट्रिक्ट वाइज टोटल समरी लिस्ट का विकल्प आता है, जिस पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करने के बाद में आपके सामने सभी जिलों की सूची आ जाती है। इनमें से आपको अपना जिले का चुनाव करना है। 
  • जिले का चुनाव करने के बाद में आपके सामने आपके कॉलेज की लिस्ट खुलकर आ जाती है, जहां पर आप अपना नाम देख सकते हैं। 

Conclusion- Kanya Utthan Yojana

इस लेख में हमने जाना है ” Kanya Utthan Yojana Graduation Status 2024, Kanya Utthan Yojana के लिए Apply कैसे करे? उम्मीद करते हैं आप सभी को इस योजना की पूरी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी और यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप उनके आधिकारिक पोर्टल पर जा करके मोबाइल नंबर के जरिए बातचीत भी कर सकते हैं या फिर अपनी समस्या के लिए ईमेल भी डाल सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर आप सुबह 10 बजे से लेकर के शाम के 6:00 तक संपर्क कर सकते हैं। 

आशा करते हैं आप सभी को इस लेख की जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा तो लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ में शेयर करें ताकि उनको भी इस योजना का लाभ मिल सके। ऐसी ही बेहतरीन योजनाओं के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहे। 

इन्हें भी जरुर पढें:

FAQs – कन्या उत्थान योजना स्टेटस चैक

1)- 2024 में कन्या उत्थान योजना में अप्लाई करने की आखिरी डेट क्या है?

जो भी बालिका इस बार कन्या उत्थान योजना के लिए अप्लाई नहीं कर पाई है, वे 15 में तक  इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैऔर 2024 में इंटरमीडिएट पास करने वाली बालिकाए भी इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती है। 

2)- लड़कियों के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं?

 सरकार के द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या उत्थान योजना जैसी अनेको योजनाएं चलाई जा रही है। इसके अलावा सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अलग-अलग स्तरों पर काम भी किया जा रहा है। 

3)-  Kanya Utthan Yojana Status कैसे चेक करे?

 भारत सरकार के ई- कल्याण के आधिकारिक पोर्टल https://medhasoft.bih.nic.in/ पर विजिट करे। अब आपको Report के ऑप्शन पर Click Here to View Application Report पर क्लिक करना है। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर की सर्च करने पर आपके सामने आपका पूरा स्टेटस आ जाता है।  

Real Paise Kamane Wala App
Earn Money Online4 weeks ago

20 बेस्ट रियल पैसे कमाने वाला ऐप (Real Paise Kamane Wala App)

Bank Loan Settlement in Lok Adalat
Finance4 weeks ago

Bank Loan Settlement in Lok Adalat: लोक अदालत में बैंक लोन सेटलमेंट कैसे होता है

Finance1 month ago

Jio Data Loan Kaise Le : ऐसे मिलेगा, मुफ्त में जिओ डाटा लोन

Dollar Kamane Wala App
Earn Money Online1 month ago

Dollar Kamane Wala App – 18 Real डॉलर कमाने वाला ऐप

Bhagya Lakshmi Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Bhagya Lakshmi Yojana 2024: बेटियों को मिलेंगे 2 लाख लाख रुपये, और मां को 5100 रुपये, जानिए पूरी प्रक्रिया

Namo Laxmi Yojana
Govt Scheme1 month ago

Namo Laxmi Yojana 2024 : गुजरात सरकार दे रही है ₹50000 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana
Govt Scheme1 month ago

Mukhyamantri Baal Ashirwad Yojana: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना | अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 5000/- रुपये, जाने कैसे

New Business Ideas in Hindi
Finance1 month ago

21+ New Business Ideas in Hindi 2024 | कम खर्चे में अधिक मुनाफे वाले बिजनेस आईडियाज

Free Solar Chulha Yojana 2024
Govt Scheme1 month ago

Free Solar Chulha Yojana 2024: फ्री सोलर चूल्हा योजना | जानिए आवेदन करने का तरीका

Govt Scheme1 month ago

आरक्षण क्या है, क्यों है, फायदे, नुकसान और नौकरी में आरक्षण के नियम क्या है?

Trending